Monday, January 6, 2014

"तोहरी याद में लीन भई हम"

मैं बन जोगन यूँ वन-वन भटकूँ
तेरे जिह्वा के हर शब्द में अटकूँ
सीप बन उतरूं हरी पात छवि पर
लिओ जो हाथ मोहे मुट्ठी से छटकूँ

मोम बनु तो मोहे तपन पिघलाय 
आग बनी हर चूल्हे में धधकूं
झूठ बनू तो गंध नेक न जाय
सच बनू तो हर नज़र में खटकूँ

का करूँ समझ किधर बीजू मैं
कौन से बूझ के भीतर बजकुँ
हर मन पत्थर के शिला मतिन है
पाय कहाँ सज्ञानी बोध में लटकूँ

सुबेर सपना मुर्गे कि बाग़ तोड़ दिहिन
रात थकावट के चोट से चटकूँ
तोहरी याद में लीन भई हम
बूँद-बूँद आंस लई उंगली से झटकूँ

हसी हमरी खो गयी कौन गली मा
ढूंढे खातिर हर शहर में भटकूँ
पाऊँ धोका का भेट रह रहिके
माथा अइसन चट्टान पर पटकूँ


रचनाकार : परी ऍम 'श्लोक'
Dated : 06 January, 2014

No comments:

Post a Comment

मेरे ब्लॉग पर आपके आगमन का स्वागत ... आपकी टिप्पणी मेरे लिए मार्गदर्शक व उत्साहवर्धक है आपसे अनुरोध है रचना पढ़ने के उपरान्त आप अपनी टिप्पणी दे किन्तु पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ..आभार !!